भोपाल

अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल

255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

2 करोड़ से अधिक बोनस वितरण और 101 करोड़ की गौशाला अनुदान राशि होगी डीबीटी से ट्रांसफर

भोपाल, अक्टूबर 02: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे। वे भेल दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली गोपालक दीदियों को सम्मानित करने के साथ डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री 255 करोड़ रुपये की लागत से उज्जैन में बनने वाले आधुनिक डेयरी प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 16 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बने फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और भोपाल में 12 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ करेंगे। शिवपुरी के मिनी डेयरी संयंत्र का भी शुभारंभ होगा।

भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को करीब 12 करोड़ रुपये की बोनस राशि दी जाएगी। वहीं, पंजीकृत गौशालाओं को जुलाई-अगस्त की 101 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि डीबीटी से हस्तांतरित की जाएगी। सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की प्रदर्शनी भी लगेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।