राजनीति

अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन किया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमित शाह ने दिल्ली में बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन किया

सितंबर 29, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा समेत भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे। यह कॉरिडोर पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक सिग्नल फ्री कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा।

इस कॉरिडोर के शुरू होने के साथ मौजूदा बारापुल्ला कॉरिडोर से इसकी कनेक्टिविटी हो गई है और करीब 9 किलोमीटर का सिग्नल-फ्री कॉरिडोर जनता के इस्तेमाल के लिए तैयार हो गया है। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के साथ-साथ इस परियोजना में ग्रीन और नॉन-मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट का भी ध्यान रखा गया है।

इससे यात्रियों को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

कैप्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।