अमित शाह गोशालाओं को देंगे ₹101 करोड़:एमपी में 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन; केंद्र-राज्य के पुलिस अफसरों संग 2 घंटे बैठक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भोपाल में हैं। वे भेल दशहरा मैदान में नए आपराधिक कानूनों पर एमपी पुलिस की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों के सम्मेलन में गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे। ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। इससे पहले केंद्र-राज्य के पुलिस अफसरों के साथ दो घंटे बैठक करेंगे।
भौंरी में IISER-अत्रि परिसर का शिलान्यास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ उज्जैन में ₹255 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित करेगा। अमित शाह इसका वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे। प्लांट की शुरुआत 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण क्षमता से होगी, जिसे बढ़ाकर 5 लाख लीटर किया जा सकेगा।
प्रोजेक्ट में राज्य सरकार ₹170 करोड़ देगी, जबकि ₹85 करोड़ दुग्ध संघ ऋण से जुटाएगा। इसे करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है। दूध से घी-दही तक, एक ही प्लांट में प्रस्तावित डेयरी प्लांट में दूध से कई मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार होंगे। यहां रोज 1.50 लाख लीटर पैक्ड मिल्क, 25 हजार लीटर दही और 10 हजार लीटर लस्सी-छाछ का उत्पादन किया जा सकेगा।
इसके अलावा 10 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का घी प्लांट भी होगा। प्लांट से दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण, मूल्यवर्धन और मार्केटिंग की पूरी शृंखला मजबूत करने की योजना है। क्षमता बढ़ाने के लिए भी प्लांट में विस्तार की व्यवस्था रखी जाएगी। गोपालक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात अमित शाह 3 अक्टूबर को भेल दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाली गोपालक दीदियों का सम्मान करेंगे।
डॉ.
भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र भी बांटे जाएंगे। उज्जैन में ₹16.80 करोड़ से बने फर्मेंटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और भोपाल में ₹12.40 करोड़ से तैयार आधुनिक प्रयोगशाला का लोकार्पण होगा। शिवपुरी के मिनी डेयरी संयंत्र का उद्घाटन भी किया जाएगा। भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को करीब ₹12 करोड़ बोनस मिलेगा। गोशालाओं को ₹101 करोड़ से ज्यादा की मदद राज्य की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव के लिए जुलाई-अगस्त 2026 की ₹101 करोड़ से अधिक अनुदान राशि डीबीटी के जरिए खातों में भेजी जाएगी। सरकार गोशालाओं में दर्ज हर ग
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
अमित शाह द्वारा भोपाल में गोशालाओं को ₹101 करोड़ देने और ₹255 करोड़ के डेयरी प्लांट के भूमिपूजन की घोषणा, साथ ही पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक, ग्रामीण दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से है। यह कदम किसानों और दूध उत्पादकों के लिए आर्थिक सहायता और रोजगार सृजन का संकेत देता है। इसके परिणामस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रों में दूध की आपूर्ति बढ़ेगी, किसानों की आय सुधरेगी और दूध उद्योग की समग्र प्रतिस्पर्धा में वृद्धि होगी।