भोपाल

Amit Shah MP Visit: अमित शाह का 3 अक्टूबर को एमपी दौरा, भोपाल बायपास और डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Amit Shah MP Visit: अमित शाह का 3 अक्टूबर को एमपी दौरा, भोपाल बायपास और डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे

Amit Shah MP Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ( Amit Shah MP Visit ) 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे भोपाल ( Bhopal ) में आयोजित राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन ( Cattle Rearer Conference ) में शामिल होंगे और प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भोपाल कलेक्टर ( Bhopal Collector ), कमिश्नर और संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए।

सम्मेलन में आने वाले अतिथियों और नागरिकों के लिए बैठक, पेयजल, स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। आज मंत्रालय में 3 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गोपालक एवं दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता जांच लैब सहित विभिन्न… — Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 29, 2026 भेल दशहरा मैदान में होगा गोपालक सम्मेलन प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक 3 अक्टूबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान ( BHEL Dussehra Ground ) में राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह सम्मेलन स्थल पर न्याय संहिता पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और इसका अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद शाह राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भौरी के IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे भोपाल प्रवास के दौरान अमित शाह भोपाल बायपास भौरी के पास IISER (अत्रि) परिसर का शिलान्यास करेंगे।

इसी परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद ( Swami Vivekananda ) की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है। कार्यक्रम पूरा होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। डेयरी और दूध प्रसंस्करण परियोजनाओं की सौगात कार्यक्रम के दौरान प्रदेश में दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण और गुणवत्ता जांच से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन या शिलान्यास प्रस्तावित है।

इनमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला डेयरी प्लांट और भोपाल में फार्मेटेड प्रोडक्ट दूध प्लांट शामिल है। इसके अलावा भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमि पूजन भी किया जाएगा। पशुपालकों और गौशालाओं के लिए भी कार्यक्रम अमित शाह भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ से जुड़े पशुपालकों को बोनस राशि वितरित करेंगे।

गौशालाओं को सहायता राशि देने के साथ गोपालक दीदियों का सम्मान भी किया जाएगा। इसके अलावा लाभार्थियों को डॉ.

भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। 35 हजार से ज्यादा गोपालकों की भागीदारी राज्य स्तरीय सम्मेलन में भोपाल, सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम समेत कई जिलों से लोगों की भागीदारी रहेगी। सरकार के अनुसार कार्यक्रम में 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य शामिल होंगे। यह भी पढ़ें: MP DG Commendation: एमपी पुलिस के 100 अफसर-कर्मचारियों को DG प्रशस्ति पत्र और डिस्क, PHQ से जारी लिस्ट

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।