मनोरंजन

अमिताभ बच्चन-अभिषेक को जान से मारने की धमकी:गैंगस्टर गोल्डी बोला- मुंबई में हमारे 200 साथी, बुलेटप्रूफ केबिन भी बचा नहीं पाएगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमिताभ बच्चन-अभिषेक को जान से मारने की धमकी:गैंगस्टर गोल्डी बोला- मुंबई में हमारे 200 साथी, बुलेटप्रूफ केबिन भी बचा नहीं पाएगा

गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी दी है। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में उसने लिखा कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी। उसने दावा किया कि दिल्ली पुलिस के उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बावजूद अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है।

उसने मुंबई में अपने करीब 200 साथियों के सक्रिय होने का दावा भी किया है। अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 2 दिन पहले दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है। इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर 1984 के सिख दंगों पर अमिताभ के कथित बयान को लेकर उन्हें निशाना बनाना चाहता था।

हालांकि, अमिताभ ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया है। पोस्ट में क्या लिखा, 3 पॉइंट में पढ़िए… 1984 दंगों में भीड़ को उकसाने का आरोप

कुछ सिख संगठनों और 1984 दंगों की गवाह जगदीश कौर ने आरोप लगाया था कि पूर्व PM इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 31 अक्टूबर 1984 को अमिताभ बच्चन ने दिल्ली के एम्स के बाहर भीड़ को उकसाया था। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, उन्होंने दूरदर्शन के लाइव प्रसारण के दौरान 'खून का बदला खून' जैसे नारे लगाए थे। हालांकि, इस कथित प्रसारण का कोई आधिकारिक वीडियो सार्वजनिक नहीं हुआ है। जलसा को मिल चुकी हैं बम से उड़ाने की धमकियां

पिछले एक महीने में अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर को तीन अलग-अलग ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 1 नवंबर को अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलने के दौरान अमिताभ बच्चन पहली बार तीन तरफ से बुलेटप्रूफ शीशे से घिरे सुरक्षा घेरे में नजर आए। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की पोस्ट… ---------- ये खबर भी पढ़ें… अमिताभ के घर फायरिंग की प्लानिंग, 2 शूटर अरेस्ट, एक्टर पर सिख विरोधी बयान देने का आरोप; धमकी के बाद बुलेटप्रूफ ग्लास में दिखे थे अमिताभ बच्चन के घर फायरिंग करने की प्लानिंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो शॉर्पशूटर्स को अरेस्ट किया है।

इनमें जालंधर का रहने वाला विकास ठाकुर और तरनतारन का निवासी दीपक सिंह शामिल हैं। दोनों विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के लिए काम करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक को जान से मारने की धमकी दी है। यह विषय हिंसा के खतरे और सेलिब्रिटी सुरक्षा के मुद्दे पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रमुख फिल्मी परिवार पर लक्षित धमकी को उजागर करती है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और मीडिया रिपोर्टिंग पर चर्चा बढ़ती है। आम जनता पर असर हो सकता है कि लोग सेलिब्रिटी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क हो जाएँ, और सरकार व पुलिस को ऐसे मामलों में तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए दबाव महसूस हो।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।