अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरा ईमेल, स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे हाईकोर्ट में भी ब्लास्ट की बात लिखी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है। इसके बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया था। इसमें भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। जांच में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इन सभी जगहों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
हालांकि, पुलिस को कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि साइबर पुलिस की टीम ईमेल या संदेश भेजने वाले व्यक्ति के IP एड्रेस का पता लगा रही है। 23 अक्टूबर को धमकी- ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेंगे 23 अक्टूबर को मुंबई मेयर को भेजे ईमेल में अमिताभ बच्चन और सिंगर दिलजीत दोसांझ जान से मारने की धमकी दी गई थी।
कहा गया था- 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। हमला 1984 के 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' का बदला होगा। इस मेल में खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे थे। ‘दिलजीत ने अमिताभ के पैर छुए, इसलिए उसे भी मारेंगे’ 23 अक्टूबर को किए ईमेल में 1984 के सिख-विरोधी दंगों का भी जिक्र है।
इसमें कहा गया था- ‘दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे, इसलिए उस पर हमला किया जाएगा। 27 नवंबर को दिलजीत को महालक्ष्मी रेस कोर्स में आत्मघाती हमले में मारना है।’ धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस, पुलिस की डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें बीएमसी मुख्यालय पहुंचीं। मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय सहित विभिन्न चैंबर्स की भी तलाशी ली।
18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई थी मुंबई में 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना हुई। टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद जुहू इलाके से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं। इस घटना में टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे।
इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… टाइगर श्रॉफ फायरिंग-आरोपियों
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar