व्यापार

अमिताभ बच्चन का बंगला फिर उड़ाने की धमकी:20 दिन में तीसरा ईमेल; इसमें एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस, PNB ब्रांच का जिक्र भी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 13 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अमिताभ बच्चन का बंगला फिर उड़ाने की धमकी:20 दिन में तीसरा ईमेल; इसमें एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस, PNB ब्रांच का जिक्र भी

मुंबई में गुरुवार सुबह एक बार फिर अमिताभ बच्चन के बंगला जलसा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अफसर के मुताबिक, ईमेल सुबह 10:52 बजे भेजा गया था। इसके सब्जेक्ट में PNB की मुंबई ब्रांच में दोपहर 1:11 बजे बम धमाका होने की बात लिखी थी। ईमेल में 27 नवंबर और 31 दिसंबर समेत कई तारीखों का भी जिक्र किया गया।

अफसर ने बताया कि ईमेल में मुंबई के कई बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जलसा को बम से उड़ानें की धमकी वाला 20 दिन में यह तीसरा ईमेल है। सार्वजनिक जगहों को निशाना बनाने की धमकी ईमेल में खालिस्तान और कथित संगठन खालिस्तान नेशनल आर्मी का भी जिक्र किया गया। ईमेल भेजने के लिए reduak079@gmail.com अकाउंट का इस्तेमाल किया गया था।

यह ईमेल PNB के मुंबई जोनल ऑफिस, कफ परेड स्थित लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) और दक्षिण मुंबई के जवेरी बाजार ब्रांच को भेजा गया था। फिलहाल धमकी की विश्वसनीयता और ईमेल भेजने वाले की वास्तविक पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। — यह खबर भी पढ़ें अमिताभ बच्चन का बंगला उड़ाने की धमकी, 15 दिन में दूसरा ईमेल अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला है।

इसके बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। ईमेल में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), वर्ली रेसकोर्स और बॉम्बे हाईकोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया था।

इसमें भी बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। पूरी खबर पढ़ें

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अमिताभ बच्चन के बंगला जलसा को बम से उड़ाने की धमकी के साथ 20 दिन में तीसरा ईमेल आया है, जिसमें एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस और PNB ब्रांच का जिक्र भी है। यह विषय एक सार्वजनिक सुरक्षा खतरे को दर्शाता है, जहाँ सेलिब्रिटी के निजी परिसर पर हमला करने की धमकी दी जा रही है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि उच्च-प्रोफ़ाइल व्यक्तियों पर भी आतंकवादी गतिविधियाँ लक्षित कर रही हैं, जिससे सुरक्षा प्रोटोकॉल पर पुनर्विचार आवश्यक हो जाता है। आम जनता पर इसका असर मनोवैज्ञानिक तनाव, सार्वजनिक इवेंट्स में सुरक्ष

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।