'अमिताभ बच्चन के नौकर को भी नहीं मार सकता':बिग बी को धमकी देने वाले गोल्डी पर भड़के लॉरेंस गैंग के मन्ना-मंदीप, बताया छोटा चोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों को लॉरेंस गैंग के कथित कनाडा हैंडलर मन्ना ब्रैम्पटन और स्पेन में मौजूद मंदीप स्पेन ने अभिनेता अमिताभ बच्चन को धमकी देने को लेकर निशाना साधा है। सोमवार को गोल्डी ने अमिताभ बच्चन को धमकी भरा पोस्ट किया था। इसके अगले दिन मन्ना और मंदीप ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।
उन्होंने गोल्डी को पब्लिसिटी पाने का भूखा बताया। दोनों ने गोल्डी पर अमृतसर में LGBTQ+ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गोल्डी अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार को निशाना बनाने की ताकत नहीं रखता। यहां तक कि उनके घर में काम करने वाले लोगों को भी नुकसान नहीं पहुंचा सकता।
मन्ना और मंदीप ने दावा किया कि गोल्डी पहले जर्मनी के एक रेस्टोरेंट में बर्तन धोने का काम करता था। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों का बदला लेने की बात को भी लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि गोल्डी पंजाब का एक छोटा चोर और हेरोइन बेचने वाला था। उनके मुताबिक, उसके खिलाफ नशे की तस्करी और केबल तार चोरी करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज थीं।
दोनों ने दावा किया कि गोल्डी हथियार रखने की बातें करता था, लेकिन जर्मनी में हमले के दौरान उसके पास बचाव के लिए सिर्फ एक चाकू था। वह किसी तरह वहां से बच निकला और बाद में जर्मनी छोड़कर चला गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि कनाडा में तीन हत्याएं और 20 से 25 फायरिंग की घटनाएं करवाकर उन्होंने गोल्डी को अपराध की दुनिया में पहचान दिलाई थी।
उन्होंने कहा कि गोल्डी अपने लोगों से वारदात करवाता था और बाद में पुलिस को सूचना देकर उन्हें गिरफ्तार करवा देता था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन घटनाओं का श्रेय खुद लेता था। लॉरेंस गैंग से अलग होने के संकेत दोनों ने गोल्डी को किसी भी देश में आमने-सामने आने की चुनौती दी। साथ ही लोगों को उससे दूर रहने की चेतावनी दी।
सूत्रों के मुताबिक, इस पोस्ट से पहली नजर में यह संकेत मिला कि गोल्डी ढिल्लों ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से अपना रास्ता अलग कर लिया है। सोमवार को अमिताभ बच्चन को धमकी देते हुए गोल्डी ने अपनी पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं लिया था। हालांकि, उसने रॉकी पुर्तगाल और सुमन जर्मनी समेत गैंग के कई दूसरे लोगों के नाम लिखे थे।
…………
यह खबर भी पढ़ें...
अमिताभ बच्चन-अभिषेक को जान से मारने की धमकी: गैंगस्टर ग
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर एक भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन पर धमकी देने वाले गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और उसके खिलाफ लॉरेंस गैंग के मन्ना ब्रैम्पटन तथा स्पेन में मौजूद मंदीप की प्रतिक्रिया के बारे में है। इस विषय में सोशल मीडिया पर धमकी भरे पोस्ट और फिर दोनों गैंगस्टरों द्वारा सार्वजनिक रूप से जवाब शामिल है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सेलिब्रिटी सुरक्षा और सोशल मीडिया पर धमकी की समस्या को उजागर करती है, जिससे दर्शकों के बीच चिंता बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपनी ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति अधिक