अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अनुराधा पौडवाल भारतीय संगीत जगत की सबसे बेहतरीन सिंगर में से एक हैं.
अनुराधा पौडवाल की आवाज को दर्शकों ने फिल्मी गीतों में जितना पसंद किया उतना ही प्यार उन्हें भक्ति गीत और भजनों के लिए भी मिला.
अपने करियर में काफी शोहरत और सफलता पाने वाली अनुराधा पौड़वाल की शादी कम उम्र में ही हो गई थी.
उन्होंने अपनी लाइफ में कई खुशनुमा पल देखने के अलावा कई दर्दभरे पलों का भी अनुभव किया.
अनुराधा पौडवाल ने कम उम्र में ही अपने पति को खो दिया था.
जबकि कुछ सालों पहले उनके बेटे का निधन हो गया था.
अमिताभ बच्चन की फिल्म से बॉलीवुड में बतौर प्लेबैक सिंगर अपना करियर शुरू करने वाली अनुराधा ने 90 के दशक में बॉलीवुड से दूरी बना ली थी.
आइए आज अनुराधा के 72वें बर्थडे पर उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर एक नजर डालते हैं.
लता मंगेशकर और आशा भोसले के गानों से सीखा गाना
अनुराधा पौडवाल का जन्म 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के कारवार में एक मराठी परिवार में हुआ था. उनका असली नाम अलका नाडकर्णी था. हालांकि शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया.
अनुराधा ने संगीत की कभी कोई ट्रेनिंग नहीं ली थी.
बल्कि उन्होंने लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसी दिग्गज सिंगर्स के गानों से गाना सीखा था.
15 की उम्र में शादी, सड़क हादसे में पति को खोया
अनुराधा पौडवाल की शादी महज 15 साल की उम्र में हो गई थी. उनका ब्याह एस. डी.
बर्मन के असिस्टेंट अरुण पौडवाल से साल 1969 में हुआ था. तब अनुराधा की उम्र सिर्फ 15 साल थी. बता दें कि अरुण खुद भी म्यूजिक डायरेक्टर थे. शादी के बाद अनुराधा और अरुण ने तीन बच्चों का वेलकम किया.
साल 1991 में एक सड़क हादसे में अनुराधा के पति का निधन हो गया था. पति की मौत के बाद अनुराधा ने दूसरी शादी नहीं की. वो पिछले 35 सालों से सिंगल लाइफ जी रही हैं.
<p style="text-align: justify;"
📡 स्रोत: ABP Live Film