अनंत अंबानी ने मथुरा में की गोवर्धन परिक्रमा, गिरिराज जी के दर्शन भी किए
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जहां पर हर व्यक्ति एक न एक बार तो जीवन में जरूर जाना चाहता है. इन्हीं जगहों में से एक मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन भी है.
यहां पर जाकर दर्शन करना और गिरिराज जी की परिक्रमा करना श्रद्धालुओं के लिए काफी खास माना जाता है.
ऐसी ही आस्था और भक्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी भी शुक्रवार को मथुरा पहुंचे.
यहां पर उन्होंने गोवर्धन के जतिपुरा स्थित गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में दर्शन-पूजन किया.
इस दौरान उन्होंने गिरिराज की परिक्रमा करने की अपनी बचपन की इच्छा के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से भगवान के चरणों में दंडवत परिक्रमा करना चाहते थे.
इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
#WATCH | Uttar Pradesh: Reliance Industries Executive Director Anant Ambani leaves after completing the sacred Govardhan Parikrama in Mathura https://t.co/HEIrdx9rEX
ANI (@ANI) November 27, 2026
शनिवार को करेंगे महाभिषेक
बता दें कि मंदिर के एक पुजारी के मुताबिक, अनंत अंबानी शनिवार सुबह गिरिराज जी का महाभिषेक करेंगे.
उनकी इस यात्रा को लेकर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां भी की गई हैं.
गिरिराज जी की विधिवत की पूजा
मथुरा के द्वारकेश संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य सहदेव कृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर में अनंत अंबानी ने गिरीराज जी की विधिवत पूजा की.
अनंत ने कहा कि बचपन से ही उनकी इच्छा गिरिराज जी की पूरी परिक्रमा करने की थी. वह भगवान के चरणों में दंडवत परिक्रमा करना चाहते थे.
<img src="https://feeds.abplive.com/onecms/images
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar