अपराध

अनंत सिंह बोले- नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाईं:कहा- कोई मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता; नीरज बोले- उनका दिमाग नर्वस हो गया है

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनंत सिंह बोले- नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाईं:कहा- कोई मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता; नीरज बोले- उनका दिमाग नर्वस हो गया है

बिहार के मोकामा से जदयू विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 9 हत्याएं करवाई थीं। अनंत सिंह ने कहा कि जब नीतीश कुमार की राजनीतिक स्थिति मजबूत नहीं थी और वे इधर-उधर घूमते रहते थे, तब भी वे उनके साथ खड़े थे। उन्होंने कहा, ‘हमने पार्टी के लिए कुर्बानी दी है।

कोई भी मेरी तरह कुर्बानी नहीं दे सकता।’ अनंत सिंह के इस बयान से बिहार में जदयू की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आ गई है। वे विधान परिषद चुनाव में अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ जनसुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। इस बीच नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि उनका दिमाग नर्वस हो गया है और वे तनाव में हैं।

निशांत कुमार के चुनाव प्रचार पर भी उठाए सवाल शुक्रवार को रोड शो के लिए पटना से निकलते समय अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के चुनाव प्रचार में जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निशांत को प्रचार के लिए नहीं जाना चाहिए था, क्योंकि यह छोटा चुनाव है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार के साथ थे और आगे भी रहेंगे।

जदयू में कोई उनके खिलाफ नहीं है। नीरज कुमार भी पार्टी में हैं और वे खुद भी पार्टी में हैं। नीरज कुमार बोले- राजनीति में अपनी औकात नहीं भूलनी चाहिए अनंत सिंह के बयान पर जदयू नेता नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा, ‘मूर्ख मार्तंड से हम बहुत बात नहीं करते हैं। उनका दिमाग नर्वस कर गया है। दिमाग में तनाव है। राजनीति में तनाव तो संभव है।

उनको कार्यकर्ता तो मिल ही नहीं रहा है।’ निशांत कुमार के प्रचार में जाने पर अनंत सिंह की टिप्पणी का जवाब देते हुए नीरज ने कहा कि निशांत को किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी और बिहार के राजनीतिक नेतृत्व ने निशांत को उनके पिता की विरासत के उत्तराधिकारी के रूप में स्वीकार किया है।

ऐसे में उन्हें किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। विजय सिन्हा के बयान पर भी भड़के अनंत सिंह अनंत सिंह बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बयान से भी नाराज हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने विजय सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मेरी यात्रा में जुटने वाली भीड़ क्या अनपढ़ है?

क्या सिर्फ विजय सिन्हा ही पढ़े-लिखे हैं?’ उन्होंने विजय सिन

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।