अंबानी परिवार ने दान किए 620 करोड़ रुपए, टॉप 5 की लिस्ट में किस नंबर पर?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
देश के बड़े उद्योगपतियों की कमाई और उनकी संपत्ति की चर्चा होती है.
ऐसे में देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनका परिवार केवल कारोबार के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक कामों में योगदान के मामले में भी लगातार चर्चा में बना रहता है.
हाल ही में जारी हुई हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट में मुकेश अंबानी और उनके परिवार का नाम शामिल है. इस साल उन्होंने 620 करोड़ रुपये दान किए हैं.
हालांकि, पिछले साल के मुकाबले में दान थोड़ा कम हुआ, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने देश के टॉप 5 दानदाताओं की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है.
ऐसे में सवाल ये उठता है कि देश के सबसे बड़े दानदाताओं की लिस्ट में मुकेश अंबनी और उनका परिवार किस नंबर पर है?
दान दिया, लेकिन पिछली बार से 1% कम
बता दें कि पिछले साल यानी फाइनेंशियल ईयर 2025 में मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने 626 करोड़ रुपये दान किए थे. वहीं इस साल यानी फाइनेंशियल ईयर 2026 में 620 करोड़ रुपये दान किए हैं.
यानी उनके योगदान में लगभग 1 प्रतिशत की कमी आई है.
अंबानी परिवार का यह योगदान मुख्य रूप से कंपनियों के CSR खर्च से जुड़ा है.
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में अनिवार्य CSR सीमा 1032 करोड़ रुपये के मुकाबले 1223 करोड़ रुपये खर्च किए.
टॉप 5 की लिस्ट में किस नंबर पर?
एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट के मुताबिक, अंबानी परिवार इस साल देश के टॉप 5 दानदाताओं में चौथे स्थान पर रहा. ऐसे में जानते हैं कि किसने कितना दान किया?
शिव नाडर और परिवार - 2,593 करोड़
गौतम अडानी और परिवार - 877 करोड़
बजाज परिवार - 632 करोड़
मुकेश अंबानी और परिवार - 620 करोड़
नंदन नीलेकणि - 380 करोड़
देश में कुल दान कितना हुआ?
अगर पूरे देश की बात करें तो फाइनेंशियल ईयर 2026 में देश के 219 परोपकारियों ने कुल 11,554 करोड़ रुपये दान किए. पिछले फाइनेंशियर ईयर में यह आंकड़ा 10,380 करोड़ रुपये था.
यानी इसका मतलब ये हुआ कि इस बार कुल दान में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
<a href="https://www.abplive.com/business/74-of-consumer-loan-applications-were-for-smar
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने इस वर्ष 620 करोड़ रुपये दान करके हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाई है। यह विषय समाज में धनी उद्योगपतियों के परोपकारी योगदान पर चर्चा को दर्शाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाता है कि भारत के सबसे धनी लोगों में से एक भी सामाजिक कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर योगदान दे रहा है, जिससे परोपकार की संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। आम जनता पर इसका असर प्रेरणादायक हो सकता है, जिससे अन्य धनी व्यक्तियों और कंपनियों को भी दान और सामाजिक कार्यों में भाग लेन