'अंडे से निकलकर अजान देने लगे...', पवन खेड़ा के तंज पर ओवैसी ने शायराना अंदाज में किया पलटवार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
यूपी में चुनाव से पहले सियासी वार-पलटवार तेज हो गया है.
इस बार कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच तंज भरी जंग देखने को मिली.
खेड़ा ने जब चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में हैदराबाद सांसद की बढ़ती सक्रियता को लेकर चुटकी ली तो इस पर ओवैसी ने भी शायराना अंदाज में तंज कसते हुए जवाब दिया है.
पवन खेड़ा ने कहा,'वो पिक्चर थी न, मैं तुलसी तेरे आंगन की... लखनऊ में एक पिक्चर बन रही है, मैं ओवैसी तेरे आंगन का.'
इसके जवाब में AIMIM मुखिया ने कहा, 'किसी शायर ने कहा था, मेरे खिलाफ अभी से बयान देने लगे. निकलकर अंडे से फौरन अजान देने लगे.
हैदराबाद में कांग्रेस के एक महाशय ने बयान दिया, मैं उनसे कहना चाहूंगा कि छोड़ दो मेरे अंगने में क्या है, पहले तुम्हारे अंगने में क्या होगा वो देख लो.
तुम्हारी पत्नी, तुम्हारी दिले जान हैदराबाद में इलेक्शन लड़ी थी और उनकी जमानत जब्त हो गई. मैंने तो चुनाव में किसी को खड़ा भी नहीं किया था.'
ओवैसी ने आगे कहा, 'प्यारे अपनी बेगम की फिक्र कर ले. हम मर्द लोगों के करीब आओगे तो नुकसान होगा.
हम तुम्हारे बड़ों से मुकाबला कर रहे हैं, बच्चों तुम बीच में मत आना वरना पीसे जाओगे चक्की के पाट में.'
1 - मीडिया चेयरमैन @Pawankhera जी ने तो आपके परिवार कि किसी महिला का नाम भी नहीं लिया थे | आपको भी महिलाओ को बीच मे नहीं लाना चाहिए था | मर्दो का काम मर्दो से लड़ना होता है, वैसे उनकी पत्नी कि ज़मानत ज़ब्त नहीं हुई थीं | 2 - अंडे से निकला बच्चा अज़ान देने लगा, कम से कम #अल्लाह का नाम तो ले रहा है, लेकिन उन नकली लोगो से बहुत अच्छा है जो सामने से #अज़ान दे रहे है लेकिन अंदर से #बीजेपी को मदद कर रहे है |
syed asim waqar (@syedasimwaqar) November 18, 2026
<
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
इस खबर में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच चुनाव से पहले हुई तीखी राजनीतिक तंज भरी जंग का वर्णन है। यह विषय है कि दोनों नेता अपने-अपने दलों की स्थिति और चुनावी रणनीति पर एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि चुनावी माहौल में राजनीतिक वार्तालाप कितनी तीव्र और शत्रुतापूर्ण हो सकती है, जिससे मतदाताओं पर प्रभाव पड़ सकता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि राजनीतिक दलों के बीच की असहमति से चुनावी संदेशों में भ्र