राजनीति

अनिल ईनाणी संभालेंगे चित्तौड़गढ़ नगर परिषद की कमान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनिल ईनाणी संभालेंगे चित्तौड़गढ़ नगर परिषद की कमान

पदभार ग्रहण के बाद भरत बाग में होगा समारोह, स्वच्छता, सड़क, यातायात और शहर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देने की तैयारी

चित्तौड़गढ़, 22 सितंबर। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में नए बोर्ड के गठन के बाद नवनिर्वाचित सभापति अनिल ईनाणी बुधवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण के बाद शाम 4 बजे भरत बाग में समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित पार्षदों सहित शहर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रहेगी।

सभापति के रूप में जिम्मेदारी संभालने के साथ ही नए बोर्ड के सामने शहर की मूलभूत नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की चुनौती रहेगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा है कि नगर परिषद की नई जिम्मेदारी को शहर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

नई परिषद की प्राथमिकताओं में स्वच्छता व्यवस्था, सड़क और नालियों का सुधार, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्कों का विकास तथा शहर के सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दे शामिल बताए गए हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।