व्यापार

अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा वाहन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा वाहन

बलौदा बाजार, 3 सितंबर 2026

बलौदा बाजार जिले में आज सुबह श्रद्धालुओं को ले जा रहा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-एक सौ तीस बी पर हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में तीस से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गया। घायलों को कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।