अपराध

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर की एसीजेएम-5 अदालत में एक इवेंट के समझौते का कथित उल्लंघन करने को लेकर आपराधिक शिकायत दाखिल की गई है.

शिकायतकर्ता और इवेंट आयोजक अमन निगम का आरोप है कि 15 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में अंजलि अरोड़ा को निर्धारित समय तक परफॉर्म करना था, लेकिन वो करीब 12 मिनट तक परफॉर्म करने के बाद ही चली गईं.

आयोजकों ने इसे जानबूझकर किया गया व्यवहार बताते हुए धोखाधड़ी का आरोप लगाया है.

वहीं, अंजलि अरोड़ा ने कार्यक्रम के बाद होटल में लोगों के घुसने को लेकर सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं.

अदालत ने इस मामले में शिकायतकर्ता के बयान दर्ज करने के लिए अगली तारीख 5 नवंबर तय की है.

आयोजक अमन निगम ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान अंजलि अरोड़ा की प्रतिक्रिया के बाद उन्होंने कानपुर को लेकर आरोप लगाए.

अंजलि पर लगाए गए ये आरोप

उन्होंने कहा कि आयोजक अब कानूनी रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं और मामला अदालत में पहुंच चुका है.

निगम ने कहा कि उन्हें अपनी कानूनी टीम और प्रशासन पर भरोसा है और आगे जो भी फैसला होगा. वो अदालत की प्रक्रिया के अनुसार होगा.

निगम ने अंजलि अरोड़ा के उस कथित बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें कानपुर में सेलिब्रिटी के आने को लेकर सवाल उठाए गए थे.

Kanpur, Uttar Pradesh: Organiser Aman Nigam says, "They have made fake allegations. First of all, they alleged that someone was sitting in the car.

We have proof of that too; we have a video, right?

Some people from our safety management team were sitting in the car, so they made a video of that and uploaded it. There is a guy who is a creator from Kanpur, named Tushar.

They merged his video into their video, showing that they were entering the hotel, whereas we have footage of everything. So, these kinds of allegations are fake..."

IANS (@ians_india) October 27, 2026

<

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।