अपराध

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी आरोपियों की संपत्ति कुर्क

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन इनामी आरोपियों की संपत्ति कुर्क

Ankit Baliyan Murder Case: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित चल रहे तीन इनामी आरोपियों के खिलाफ शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस ने अंकित बालियान हत्याकांड के फरार आरोपी आर्यन संधु, सत्यम कादियान और राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के घर पहुंचकर उनकी संपत्ति कुर्क की.

तीनों आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है. कुर्की की कार्रवाई सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई.

पुलिस के मुताबिक, राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के घर से डबल बेड, सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी टीवी और जिम का सामान कुर्क किया गया.

वहीं आर्यन संधु के घर से सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी टीवी, इनवर्टर-बैटरी समेत अन्य सामान जब्त किया गया. सत्यम कादियान के घर से किन सामानों की हुई कुर्की?

सत्यम कादियान के घर से सेफ, दीवान बेड, जिम का सामान, सोफा और डाइनिंग टेबल समेत अन्य संपत्ति कुर्क की गई. पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित चल रहे हैं.

पुलिस ने तीनों को भगोड़ा घोषित करते हुए पहले ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

इसके बाद न्यायालय की अनुमति लेकर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई. 26 अगस्त को हुई थी अंकित बालियान की हत्या हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या 26 अगस्त को शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर हुई थी.

हत्याकांड के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. मामले में वांछित तीन आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

बता दें कि अंकित बालियान हत्याकांड के दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था, जिसकी पहचान सुमित और मोहित के रूप में हुई थी और दोनों ही हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले थे.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।