मनोरंजन

अन्नानगर में बिजली समस्या से कब मिलेगी निजात?

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
अन्नानगर में बिजली समस्या से कब मिलेगी निजात?

भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र के अन्नानगर में बिजली व्यवस्था को लेकर रहवासियों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुले बिजली तारों और ढीले तारों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। करंट की चपेट में आने से कई लोगों के घायल होने और मृत्यु होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

रहवासियों के अनुसार क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिजली चोरी की शिकायतें भी हैं। उनका कहना है कि यदि सभी घरों में बिजली के मीटर लगाए जाएं और व्यवस्था नियमित की जाए तो हादसों पर रोक लगने के साथ सरकार और बीएचईएल को भी राजस्व का लाभ हो सकता है।

लोगों ने सरकार, प्रशासन और बीएचईएल से स्थायी बिजली व्यवस्था करने, खुले तारों को व्यवस्थित कराने और पात्र रहवासियों के घरों में मीटर लगाने की मांग की है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अन्नानगर में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर यह खबर है। यहाँ खुले और ढीले बिजली तारों के कारण बार-बार हादसे होते हैं, जिससे कई लोगों की चोटें और मौतें हुई हैं। इसके अलावा बिजली चोरी की शिकायतें भी बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा और विश्वसनीयता पर असर पड़ता है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बिजली का सुरक्षित और स्थिर प्रावधान नागरिकों के जीवन और आर्थिक गतिविधियों के लिए अनिवार्य है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम जनता को लगातार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ेगा, स्वास्थ्य जोखिम बढ़ेंगे और

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।