राज्य

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन

11 अक्तूबर 2026, देहरादून: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्र के पहले दिन उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की मेधावी बालिकाओं को बड़ी सौगात दी है। देहरादून में आयोजित डिजिटल एजुकेशन डिवाइस वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर टॉप करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य और समाज कल्याण मंत्री खजान दास भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को शारदीय नवरात्र और अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज का युग डिजिटल और साइंस-टेक्नोलॉजी का युग है। सरकार का लक्ष्य बच्चों को टेक्नोलॉजी से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को सम्मान देना है। ये बच्चे हमारे भविष्य हैं और इनके सम्मान से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार तक उनके साथ खड़ी है। नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं पास करने पर 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन दिए गए हैं, वहीं विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

(इस स्टोरी फोल्डर में)

बाइट- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

वीडियो

कैप्शन- मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।