अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के तहत 15 अक्तूबर को मंडी में होगा ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्तूबर 14,मंडी (हिमाचल प्रदेश): अंतरराष्ट्रीय युवा महोत्सव-2026 के तहत जिला मंडी में 15 अक्तूबर, 2026 को स्वास्थ्य विभाग मंडी द्वारा ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मंडी डॉ. अशोक कुमार चौहान ने बताया कि मैराथन प्रातः 8 बजे सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से शुरू होगी।
प्रतिभागी सरदार पटेल विश्वविद्यालय ,भूतनाथ मंदिर, पुरानी मंडी न्यू ब्रिज तथा समखेतर से होते हुए पुनः सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी पहुंचेंगे। मैराथन की कुल दूरी लगभग 5 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इस मैराथन में जिला मंडी के 10 राष्ट्रीय रेड रिबन क्लबों से चार पुरुष एवं चार महिला प्रतिभागियों सहित कुल 80 प्रतिभागी भाग लेंगे।