अन्तराष्ट्रीय मेले के लिए पंचायत प्रधानों से पैसे मांगने पर जताई आपत्ति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पंचायत प्रधान बोले: मेले के लिए प्रधान से पैसे मांगना उचित नहीं
नवंबर 03, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): अंतरराष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेले के आयोजन को लेकर अब एक नया विवाद सामने आया है। मेले के लिए पंचायत प्रधानों से दो-दो हजार रुपये की मांग किए जाने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आपत्ति जताई है। मामले को लेकर औद्योगिक क्षेत्र की काला अंब पंचायत के प्रधान यशपाल ने इस मांग को अनुचित बताते हुए कहा कि मेले के आयोजन के लिए पंचायत प्रधानों से पैसे मांगना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि अधिकारी नाहन से पंचायत प्रधानों से 2-2 हजार की मांग की जा रही है जोकि उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पंचायतों के पास अपने क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई कार्यों की जिम्मेदारी है, तो ऐसे में उनसे मेले के लिए धनराशि मांगना कहां तक सही है? उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय इस मेले में स्थानीय कलाकारों को मंच देकर न केवल क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है, बल्कि लाखों रुपये की बचत भी की जा सकती है।
उन्होंने रेणुका जी विकास बोर्डों से बाहरी राज्यों के कलाकारों पर होने वाली फिजूलखर्ची रोकने की मांग भी उठाई।
बाईट: यशपाल :पंचायत प्रधान, काला अम्ब