खेल

अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का हैंड ओवर जल्द पूरा करें : मंत्री श्री सारंग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का हैंड ओवर जल्द पूरा करें : मंत्री श्री सारंग

मंत्री श्री सारंग ने एमपीआरडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल परिसर के हैंडओवर की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि हस्तांतरण से पहले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और आवश्यक सुविधाओं का समुचित सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल परिसर में खिलाड़ियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होना आवश्यक है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, लंबित कार्यों को पूरा करने और परिसर के सुचारु संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में निर्माण कार्यों की स्थिति, तकनीकी सत्यापन, मूलभूत सुविधाओं, उपकरणों की खरीदी और परिसर के संचालन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री श्री सारंग ने खेल परिसर के निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराने तथा उसकी रिपोर्ट के आधार पर कमियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि किसी भी संरचना का हैंडओवर लेने से पहले तकनीकी सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। मरम्मत योग्य कार्यों की विस्तृत सूची तैयार कर उनके निराकरण के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि सभी आवश्यक कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे हो सकें।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।