व्यापार

Anthropic IPO: भारतीय मूल के CFO कृष्णा राव की चमकी किस्मत, अरबपति बने

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
Anthropic IPO: भारतीय मूल के CFO कृष्णा राव की चमकी किस्मत, अरबपति बने

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) कृष्णा राव गुरुवार को कुछ समय के लिए अरबपति बन गए.

कंपनी के शेयर बाजार में शानदार शुरुआत करने के बाद उनकी हिस्सेदारी की कीमत करीब 1.1 अरब डॉलर (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई थी.

भारतीय मूल के कृष्णा राव के पास एंथ्रोपिक के 9.497 करोड़ शेयर हैं. उन्होंने कंपनी के IPO के दौरान अपना कोई भी शेयर नहीं बेचा.

डॉलर पर खुले एंथ्रोपिक के शेयर

गुरुवार को शेयर बाजार में एंथ्रोपिक के शेयर 111.50 डॉलर पर खुले और कारोबार के दौरान 115.10 डॉलर के ऊंचे स्तर तक पहुंच गए.

इस दौरान कृष्णा राव के शेयरों की कुल कीमत करीब 1.1 अरब डॉलर हो गई. हालांकि, बाद में शेयरों की कीमत गिरकर 97.17 डॉलर पर बंद हुई.

इसके साथ ही उनकी हिस्सेदारी की कीमत घटकर 92.3 करोड़ डॉलर (करीब 923 मिलियन डॉलर) रह गई.

CFO का अरबपति बनना है दुर्लभ घटना

इस खबर के आने के बाद लोग हैरान हो गए हैं क्योंकि किसी कंपनी के CFO का IPO के बाद अरबपति बनना एक दुर्लभ घटना है.

कृष्णा राव के अलावा एंथ्रोपिक के सैकड़ों कर्मचारी भी कंपनी के शेयरों की वजह से करोड़पति बन गए हैं. खास बात ये है कि एंथ्रोपिक की शुरुआत महज पांच साल पहले हुई थी.

कौन हैं कृष्णा राव? बता दें कि 43 साल के कृष्णा राव एंथ्रोपिक के पहले CFO हैं.

एंथ्रोपिक में आने से पहले कृष्णा राव ऑनलाइन स्पोर्ट्स मर्चेंडाइज और रिटेल प्लेटफॉर्म फैनैटिक्स कॉमर्स के CFO थे. वो एयरबीएनबी में भी काम कर चुके हैं.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सितंबर 2005 में ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग कंपनी बेन (Bain) में स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट के तौर पर की थी. यहां उन्होंने जुलाई 2008 तक काम किया.

बात करें उनकी पढ़ाई की है तो उन्होंने येल लॉ स्कूल से JD की डिग्री और हार्वर्ड कॉलेज से इकोनॉमिक्स में AB की डिग्री हासिल की है.

इससे पहले राव कभी लाइम लाइट में नहीं आए थे, वो केवल पर्दे के पीछे बैठकर ही कंपनी फाइनेंस संभाल रहे थे.

<p style="tex

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर एंथ्रोपिक नामक AI कंपनी के IPO के बाद भारतीय मूल के CFO कृष्णा राव के अरबपति बनने के बारे में है। कंपनी के शेयरों की कीमत खुलने के बाद तेज़ी से बढ़ी, जिससे राव की हिस्सेदारी लगभग 1.1 अरब डॉलर तक पहुंच गई। यह घटना दर्शाती है कि भारतीय उद्यमियों और निवेशकों का वैश्विक तकनीकी बाजार में बढ़ता प्रभाव है। इसके अलावा, भारतीय स्टार्टअप्स और निवेशकों को वैश्विक पूंजी बाजार में भाग लेने के नए अवसर मिल सकते हैं। आम जनता के लिए यह प्रेरणादायक है कि तकनीकी क्षेत्र में सही समय पर निवेश करने से बड़ी आर्

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।