राजनीति

अनुज सिंह के लिए प्रचार करेंगे अनंत सिंह:नवादा में पटना स्नातक चुनाव के लिए करेंगे जनसंपर्क

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनुज सिंह के लिए प्रचार करेंगे अनंत सिंह:नवादा में पटना स्नातक चुनाव के लिए करेंगे जनसंपर्क

मोकामा के बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह शनिवार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नवादा पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार उनका नवादा आगमन करीब 11:30 बजे होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे तक जिले के विभिन्न इलाकों में उनका काफिला पहुंचेगा। पटना से अनंत सिंह लंबी गाड़ियों के काफिले के साथ नवादा के लिए रवाना हो चुके हैं।

अनंत सिंह सबसे पहले शाहपुर होते हुए वारिसलीगंज, पकरीबरावां और कौआकोल की ओर जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम कौआकोल स्थित जेपी आश्रम में वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका विशेष कार्यक्रम खनवां गांव में प्रस्तावित है। यहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.

श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ वे लोगों को संबोधित करेंगे। अनंत सिंह के जिले में प्रवेश के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। रास्ते में समर्थकों और स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह उनका स्वागत किए जाने की तैयारी है। डॉ.

अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन की अपील उनके काफिले को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह दौरा पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनंत सिंह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ.

अनुज सिंह के समर्थन में नवादा के विभिन्न प्रखंडों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे लोगों से डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे। उनके आगमन के दौरान डॉ.

अनुज सिंह भी मौजूद रहेंगे। अलग-अलग इलाकों में स्वागत की तैयारियां अनंत सिंह का यह दौरा जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ उनके राजनीतिक रुख के बीच हो रहा है। अनंत सिंह ने डॉ.

अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान किया है और उनके पक्ष में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। ऐसे में नवादा में उनके दौरे को चुनावी माहौल में महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधि के तौर पर देखा जा रहा है। जिले के अलग-अलग इलाकों में उनके स्वागत की तैयारियां की गई हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।