राज्य

अनूपपुर- एकलव्य विद्यालय के 400 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया विकसित भारत का संदेश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनूपपुर- एकलव्य विद्यालय के 400 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया विकसित भारत का संदेश

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया। विद्यार्थियों को विकसित भारत की परिकल्पना तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के संबंध में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सरिता नायक के मार्गदर्शन में एकलव्य विद्यालय के प्राचार्य अमित सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।