राज्य

अनूपपुर- पवित्र नगरी अमरकंटक से 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का होगा शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 20 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनूपपुर- पवित्र नगरी अमरकंटक से 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का होगा शुभारंभ

कलेक्टर रत्नाकर झा ने कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में आयोजित बैठक में अभियान अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले दिन प्रतिदिन के कार्यक्रमों का कैलेंडर निर्धारित कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने 17 सितंबर को अमरकंटक में आयोजित श्रमदान, पौधारोपण, नर्मदा पूजन,दीप प्रज्वलन, महाआरती आदि की तैयारी एवं प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने नोडल अधिकारियों से कार्याे के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।