अपराध

अनूपपुर- 75 आवेदनों पर हुई जनसुनवाई, सुनी गई लोगों की समस्याएं

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनूपपुर- 75 आवेदनों पर हुई जनसुनवाई, सुनी गई लोगों की समस्याएं

जनसुनवाई में प्राप्त 75 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही कर आवेदकों को राहत पहुंचाने तथा समस्याओं का त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 13 अनूपपुर निवासी गुड़िया कुशवाहा ने दिव्यांगता के कारण आवागमन की सुविधा के लिए ई-स्कूटर उपलब्ध कराने, ग्राम दुलहरा निवासी शिवकुमार साहू ने रोजगार उपलब्ध कराने तथा तहसील कोतमा के ग्राम बुढ़ानपुर निवासी जोगू चौधरी ने किसान सम्मान निधि योजना, राशन कार्ड एवं पेंशन योजना में नाम जुड़वाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम लहरपुर निवासी भूरेलाल राठौर ने देवालय स्थल की मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कराने तथा ग्राम करनपठार, तहसील पुष्पराजगढ़ निवासी शिवकुमार सिंह ने सियार के काटने से हुए उपचार पर राहत राशि दिलाने की मांग रखी।

इसी क्रम में ग्राम भोलगढ़ निवासी केदार गुप्ता ने बारिश से धान की फसल खराब होने पर मुआवजा दिलाने, ग्राम बरबसपुर तहसील अनूपपुर निवासी अयोध्या प्रसाद ने कृषि भूमि तक पहुंचने के लिए रास्ता उपलब्ध कराने, जैतहरी के वार्ड क्रमांक 15 निवासी बीसू राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने तथा ग्राम कटकोना निवासी सूरज नामदेव ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण कराने की मांग की। ग्राम गोंदी, पंचायत गोंदा निवासी सुग्रीव सिंह ने राशन पात्रता पर्ची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।