अपराध

अनूपपुर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनूपपुर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई

अनूपपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट पर सुधार कार्य शीघ्र होंगे

आवारा मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाएं, विद्यालयों में हर सप्ताह सड़क सुरक्षा शपथ

अनूपपुर में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट और दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर लगाने और सड़कों की दृश्यता बाधित करने वाली झाड़ियों को हटाने को कहा।

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर क्षतिग्रस्त डिवाइडर रेलिंग पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव बोर्ड लगाने और साधा तिराहा पर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने को कहा। विद्यालयों में बसों की फिटनेस जांच के साथ विद्यार्थियों को प्रत्येक सप्ताह सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाने के निर्देश दिए।

---- बाइट- सुरेंद्र गौतम, जिला परिवहन अधिकारी,अनूपपुर

----

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।