अनुराग ठाकुर आज कांगड़ा दौरे पर, हरिपुर में जनता से करेंगे संवाद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सितंबर 16,कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज कांगड़ा जिला के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुराग ठाकुर सुबह इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट से धर्मशाला एयरपोर्ट पहुंचेंगे। धर्मशाला एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सड़क मार्ग से हरिपुर, देहरा स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के लिए रवाना होंगे।
करीब 11:00 बजे उनके हरिपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर दोपहर हरिपुर स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आम जनता से संवाद करेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को सुनेंगे तथा विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। जनता के साथ संवाद कार्यक्रम के बाद अनुराग ठाकुर शाम को हरिपुर, देहरा से सड़क मार्ग से रवाना होंगे।
उनके इस दौरे को राजनीतिक और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सांसद के कार्यक्रम को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह है। दौरे के दौरान क्षेत्रीय विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।