मनोरंजन

अनुष्का शेट्टी ने बेचा 12 करोड़ का घर? क्या टॉलीवुड छोड़ने की तैयारी में हैं 'बाहुबली' की देवसेना?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अनुष्का शेट्टी ने बेचा 12 करोड़ का घर? क्या टॉलीवुड छोड़ने की तैयारी में हैं 'बाहुबली' की देवसेना?

प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली साउथ एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं.

इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी एक प्रॉपर्टी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का ने हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित अपना घर बेच दिया है.

इस आलीशान घर की अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अनुष्का ने ये घर क्यों बेचा और क्या वो हैदराबाद छोड़ने वाली हैं?

अनुष्का शेट्टी ने बेचा 12 करोड़ का घर?

'ग्रेट आंध्रा' की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शेट्टी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में मौजूद अपना घर बेच दिया है. ये प्रॉपर्टी कई साल पहले उनके नाम पर रजिस्टर हुई थी.

हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक इस खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनकी टीम की तरफ से भी कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

ऐसे में ये साफ नहीं है कि उन्होंने घर बेचने का फैसला क्यों लिया है.

वो हैदराबाद में ही किसी दूसरी जगह शिफ्ट होंगी या शहर छोड़कर कहीं और रहने की तैयारी में हैं. इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद के बाहरी इलाके में अनुष्का का एक फार्महाउस भी है.

हालांकि, घर बेचने की इस डील का उनके फार्महाउस से कोई कनेक्शन है या नहीं, ये अभी साफ नहीं हुआ है.

बेहद सादगी से सजा था अनुष्का शेट्टी का घर

'मैजिकब्रिक्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का का ये घर काफी सादगी भरा और खूबसूरत था. एक्ट्रेस को ज्यादा चमक-दमक के बजाय सिंपल सजावट पसंद है.

उनके घर में क्रीम और ऑफ-व्हाइट जैसे हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया था. आरामदायक फर्नीचर और बड़ी कांच की खिड़कियां घर को खुला और रोशनी से भरा रखती थीं. घर के बाहर हरियाली से भरा एक खूबसूरत बगीचा भी था.

बताया जाता है कि अनुष्का यहां समय बिताना और योग करना पसंद करती थीं.

<p style="t

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अनुष्का शेट्टी ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित 12 करोड़ रुपये के घर को बेच दिया है, जो उनके टॉलीवुड से बाहर निकलने की योजनाओं के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री के व्यक्तिगत वित्तीय निर्णय को उजागर करती है, जो उनके करियर और सार्वजनिक छवि पर प्रभाव डाल सकता है। आम जनता के लिए, यह कहानी सेलिब्रिटी के संपत्ति प्रबंधन और निवेश विकल्पों पर चर्चा का विषय बन सकती है, और भारतीय फिल्म उद्योग में कलाकारों के आर्थिक निर्णयों के प्रति ज

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।