'अपना तेल और गैस कहीं और से...', 100% टैरिफ का बिल लाकर भारत से बोला US
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल ने भारत और चीन को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, चीन और भारत, बेहतर होगा कि आप अपना तेल और गैस कहीं और से खरीदें.
ये चेतावनी US हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला एक बिल पास होने के बाद दी है. ये बिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है.
अगर ये कानून बन जाता है तो यूएस के पास भारत और चीन पर 100 परसेंट टैरिफ लग सकता है.
अमेरिकी कांग्रेस के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस और ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने वाले व्यापक बिल को 262-159 वोट से मंजूरी दे दी है। बिल का आधिकारिक नाम ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran Act of 2026’ है.
इससे पहले अमेरिकी सीनेट ने अगस्त में इस बिल को 86-11 वोट से मंजूरी दी थी. भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया भारत सरकार ने यूएस के रूस और ईरान पर नए प्रतिबंधों वाले कानून के पास होने का संज्ञान लिया है.
भारत ने कहा है कि वह इस मामले में आगे होने वाले घटनाक्रम पर नजर रख रहा है.
विदेश मंत्रालय ने कहा है, भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए अलग-अलग देशों से तेल और गैस खरीदना जारी रखेगा और बाजार में बदलाव के हिसाब से फैसले लेगा.
भारत ने कहा कि इस मुद्दे पर हाल के महीनों में अमेरिकी अधिकारियों के साथ उच्च स्तर पर बातचीत हुई है.
भारत ने अमेरिका को यह भी बताया है कि इन प्रतिबंधों का असर सिर्फ भारत-अमेरिका संबंधों पर नहीं, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार पर पड़ सकता है.
भारत, रूस से सस्ता तेल खरीदकर लंबे समय से अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी करता रहा है, लेकिन अब इसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका ने भारत पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की है.
ये भी पढ़ें: ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ बिल के आगे नहीं झुकेगा भारत, कहा- 'जरूरी कदम उठाएंगे'
📡 स्रोत: NewsData.io