मनोरंजन

अपनी 16 साल की बेटी की मौत से आज भी सदमे में हैं विजय एंटनी, 3 साल से नही पहने जूते, वजह जान रोना आ जाएगा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अपनी 16 साल की बेटी की मौत से आज भी सदमे में हैं विजय एंटनी, 3 साल से नही पहने जूते, वजह जान रोना आ जाएगा

विजय एंटनी जल्द ही 'अप्पा कुट्टी' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं.

हाल ही में इस अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में एक्टर अपनी पत्नी फातिमा और बेटी लारा संग पहुंच थे.

इस दौरान इवेंट में विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने बताया कि तीन साल पहले उनकी बड़ी बेटी मीरा की मौत की वजह से उनके परिवार पर काफी गहरा असर पड़ा है.

फातिमा ने बताया कि म्यूजिशन, फिल्म मेकर और एक्टर विजय एंटनी ने तब से जूते नहीं (कुछ खास मौकों को छोड़कर) पहने.

उन्होंने बताया कि वे आज भी बेटी मीरा की याद में उसकी पुरानी घड़ी का इस्तेमाल करते हैं.

बेटी की मौत के बाद विजय एंटनी ने जूते पहनना छोड़ दिया

एंटनी की फिल्म 'अप्पा कुट्टी' एक पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित ड्रामा है.

इसके प्री-रिलीज इवेंट में फातिमा ने बताया कि 2023 में उनकी बड़ी बेटी मीरा की मौत के बाद से वे किसी भी फिल्म इवेंट में शामिल नहीं हुई थीं.

इसके बाद उन्होंने एंटनी के जूते-चप्पल न पहनने के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा, "हमने पिछले कुछ सालों में लंदन, अमेरिका और अन्य जगहों से मीरा के लिए कई जोड़ी जूते-चप्पल खरीदे थे.

ये इतने सारे हैं कि हमारे घर का एक कमरा इनसे भरा पड़ा है. इन्हें देखकर विजय एंटनी ने पूरी तरह से जूते-चप्पल पहनना छोड़ दिया.

अब वे केवल विदेश में होने वाले कुछ खास कॉन्सर्ट के दौरान ही जूते पहनते हैं."

बेटी मीरा की घड़ी पहनते हैं विजय एंटनी

फातिमा ने यह भी बताया कि कई महंगी घड़ियां होने के बावजूद, मीरा की मौत के बाद से एंटनी रोज एक ही घड़ी पहनते हैं.

यह घड़ी उनकी बेटी की थी और आखिरी बार जब उन्होंने उसे देखा था, तब वह उसी की कलाई पर थी.

उन्होंने कहा, "तब से उन्होंने इसे कभी नहीं उतारा है." उन्होंने इस बारे में भी बात की कि कैसे सात साल की उम्र में उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए थे, और कई सालों बाद उन्हें अपने पति से वह इमोशनल सहारा मिला.

उन्होंने कहा, "विजय एंटनी ही वह इंसान हैं जिन्होंने मुझे वह प्यार दिया." इस इवेंट में उनकी छोटी बेटी लारा भी मौजूद थीं.

मीरा की मौत के बाद से, पूरे प

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

विजय एंटनी, एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, अपनी 16 साल की बेटी मीरा के दुखद निधन से अभी भी गहरे आघात में हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक सार्वजनिक व्यक्ति के व्यक्तिगत दर्द को उजागर करती है, जिससे दर्शकों को उनके संघर्ष की गहराई का एहसास होता है। जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग परिवारिक आपदाओं के प्रति सहानुभूति और समर्थन बढ़ाएँ, और साथ ही मानसिक स्वास्थ्य और शोक प्रबंधन के महत्व पर चर्चा करें। इस घटना से समाज में भावनात्मक सहनशीलता और पीड़ितों के प्रति संवेदना की आवश्यकता पर प्रकाश ड

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।