खेल

‘अपनी शक्ल मत दिखाना...’ जब श्रेयस अय्यर का पारा हुआ हाई, जूनियर खिलाड़ी पर बरस उठे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
‘अपनी शक्ल मत दिखाना...’ जब श्रेयस अय्यर का पारा हुआ हाई, जूनियर खिलाड़ी पर बरस उठे

Shreyas Iyer vs Shashank Singh: पंजाब किंग्स के उपकप्तान शशांक सिंह ने एक दिलचस्प खुलासा किया है.

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में शशांक के लापरवाही से रन आउट होने पर कप्तान श्रेयस अय्यर काफी गुस्से में थे.

शशांक ने बताया कि उनकी गलती के बाद श्रेयस ने उनसे कहा था, ‘अपनी शक्ल मत दिखाना मुझे.’ शशांक का मानना है कि कप्तान का गुस्सा पूरी तरह जायज था, क्योंकि उनकी गलती टीम को मुश्किल में डाल सकती थी. आइए जानते हैं पूरा मामला.

क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था.

जवाब में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई. हालांकि, 17वें ओवर में शशांक सिंह सिर्फ दो रन बनाकर रन आउट हो गए. वह रन लेते समय पूरी तेजी नहीं दिखा सके.

बाद में शशांक ने माना कि वह काफी कैजुअल थे और उन्हें अपनी गलती पर पछतावा हुआ.

उनकी इसी गलती पर श्रेयस अय्यर भड़क गए थे. “Apni shakal mat dikhana mujhe, mdrch**.” ~ Shreyas Iyer to Shashank Singh 😭💀 Reporter: “What did Shreyas actually say to you that day after the match, and why?” Shashank Singh: “I can’t repeat exactly what he said here, but he meant to say, ‘Apni shakal mat dikhana mujhe,’...

pic.twitter.com/DfgFFv1dwV — Kshitij (@Kshitij45__) September 7, 2026 श्रेयस ने जब लगाई डांट शशांक ने एक इंटरव्यू में कहा, “श्रेयस ने मुझे जो भी बोला, उसने कहा कि मुझे शक्ल मत दिखाना. वह काफी गुस्से में था.

उसके मन में एक ही चीज थी कि बस ट्रॉफी जीतना है.” शशांक सिंह के अनुसार, श्रेयस अय्यर सिर्फ क्वालिफायर जीतकर खुश नहीं थे. उनका पूरा ध्यान आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर था.

शानदार पारी खेलने के बाद भी श्रेयस शशांक की गलती को भूल नहीं पाए, क्योंकि मैच के अहम समय पर हुई यह गलती पंजाब किंग्स को भारी पड़ सकती थी. श्रेयस के डांट का वीडियो उस दौरान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था.

गुस्से के बाद डिनर पर ले गए कप्तानहालांकि, श्रेयस अय्यर का गुस्सा ज्यादा समय तक नहीं रहा. मैच के बाद उन्होंने शशांक सिंह को डिनर पर भी ले गए.

शशांक ने श्रेयस की कप्तानी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें मौजूदा समय के बेहतरीन कप्तानों में से एक बताया.

उन्होंने कहा कि श्रेयस सभी खिलाड़ियों को बराबर सम्मान देते हैं, युवाओं को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं और मैच के दौरान टीम के साथियों की सलाह भी सुनते हैं.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।