मनोरंजन

'अपनों के साथ वक्त बिताएं...', दिवाली पर अक्षय कुमार की इमोशनल पोस्ट वायरल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'अपनों के साथ वक्त बिताएं...', दिवाली पर अक्षय कुमार की इमोशनल पोस्ट वायरल

दुनियाभर में दिवाली का त्योहार धूमधम के साथ मनाया जा रह है.

बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली सेलिब्रेट कर रहे हैं और फैंस को दिवाली की शुभकामनांए भी दे रहे हैं.

कई सेलब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को दिवाली की शुभकामनांए दीं, जबकि अब बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी इस मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपनों के साथ वक्त बिताने के लिए कहा.

अक्षय कुमार ने दी दिवाली की शुभकामनांए

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर 22 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो घर में लक्ष्मी पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं.

हाथ में पूजा की थाली लिए हुए अक्षय कुमार देवी-देवताओं की आरती उतार रहे हैं.

वीडियो में उनके साथ उनके बेटे आरव कुमार सहित परिवार के और कई करीबी लोग भी दिखाई दे रहे हैं. दिवाली पूजा के दौरान अक्षय कुमार पीले रंग के कुर्ते में नजर आए.

Diwali khushiyaan baantne, apno ke saath waqt bitaane aur zindagi ki chhoti-chhoti khushiyon ko manaane ka tyohar hai.

Yeh pyaara sa tyohar har ghar mein khushiyaan, achhi sehat aur sukh-samriddhi lekar aaye.

Aap sabhi ko aur aapke parivaar ko meri aur mere parivaar ki taraf se Deepawali ki hardik shubhkaamnaayein. ❤️🪔

Akshay Kumar (@akshaykumar) November 8, 2026

अक्षय कुमार ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'दिवाली का त्योहार खुशिया बांटने, अपनों के साथ वक्त बिताने और छोटी-छोटी खुशियों का जश्न मनाने का है.

आपके लिए ये त्योहार घर में सुख समृद्धि और खुशियां लेकर आए.

आपको और आपके पूरे परिवार को मेरे और मेरे परिवार की तरफ से दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'

हाल ही में 'हैवान' में नजर आए थे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के वर्क फ्

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।