अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भारतीय नौसेना ने सोमवार को एक बार फिर समंदर में एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया है.
नेवी ने अरब सागर में मुंबई से 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा दूर समुद्री लुटेरों के कब्जे में फंसी मछली पकड़ने वाली नाव 'अजिनी' के सभी 20 क्रू मेंबर्स को बचाया है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन को 48 घंटे में अंजाम दिया गया.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'भारतीय नौसेना को एक और शानदार सफलता पर बहुत-बहुत बधाई. 2 नवंबर को अरब सागर में मुंबई से 3,000 किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाली बोट अजिनी और उसके सभी 20 क्रू मेंबर्स को 48 घंटे के ऑपरेशन में सुरक्षित बचा लिया गया.'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शेयर किया वीडियो
उन्होंने लिखा, 'भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों का तेजी से पता लगाना, उन्हें रोकना और बोट को छुड़ाना हमारी नौसेना की बेहतरीन तैयारी को दिखाता है.
इस पूरे मिशन में भारतीय वायु सेना से भी समय पर पूरी मदद मिली.
हमारे जांबाज सैनिकों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत अपने लोगों की रक्षा करने और हिंद महासागर में सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह सक्षम है.
भारत समंदर को सुरक्षित और शांत बनाए रखने के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा है.'
My congratulations to #Indian Navy for successfully executing a meticulously coordinated 48-hour operation to rescue all 20 crew members of the pirated fishing vessel, Azini, more than 3000 km from Mumbai in the Arabian Sea, on 02 Nov 26.
The swift localisation, interception and safe release of the crew and vessel from significantly-armed pirates, with timely support from the Indian Air Force, speak well of the Indian Navy s high operational readiness and ability to respond decisively to maritime threats across the region.
Our brave personnel have once again demonstrated India s ability, intent and resolve to safeguard lives, uphold maritime security and ensure stability across the Indi
📡 स्रोत: ABP Live