अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार (29 अक्टूबर, 2026) को अरनब तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.
उन्होंने तूफान से क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण किया और किसानों को हिम्मत बंधाई.
उन्होंने पुनर्वास केंद्रों में रह रहे प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं.
उन्होंने कहा कि पहले से की गई सावधानियों के कारण चक्रवात अरनब से होने वाली जनहानि को कम करने में मदद मिली. हालांकि, एहतियाती कदम उठाए जाने के बावजूद सात लोगों की जान चली गई.
तूफान से राज्य को करीब 4,600 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान- नायडू
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को कोनसीमा जिले के मुम्मिडिवरम विधानसभा क्षेत्र के गच्चकायालपोर गांव में मीडिया कॉन्फ्रेंस कर सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी.
उन्होंने कहा, तूफान प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार की टीमें शुक्रवार को आंध्र प्रदेश पहुंचेंगी.
शुरुआती आकलन के अनुसार, अरनब तूफान के कारण राज्य को लगभग 4,600 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. विस्तृत आकलन के बाद नुकसान का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
उन्होंने कहा, अरनब तूफान से राज्य को हुए नुकसान के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बातचीत की गई है.
हमने राज्य की मौजूदा स्थिति और सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी केंद्र सरकार को दी है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है कि शुक्रवार को केंद्रीय टीम आंध्र प्रदेश भेजी जाएगी.
किसानों और प्रभावित लोगों को सरकार देगी मदद- नायडू
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, तूफान से हुए शुरुआती नुकसान की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है. प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पर ही वास्तविक स्थिति का पता चलता है.
इसी वजह से मैं जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेने पहुंचा हूं.
नारियल के प्रत्येक पेड़ क
📡 स्रोत: ABP Live