इतिहास

अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अर्शदीप-अभिषेक के निशाने पर 2 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज तीसरे टी20 में रचेंगे इतिहास

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह नया इतिहास लिख सकते हैं.

यह मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा और टीम इंडिया 3-0 से सीरीज अपने नाम कर सकती है.

एक तरफ अर्शदीप हैं, जो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने और दूसरी ओर अभिषेक छक्कों का महारिकॉर्ड बना सकते हैं. तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार 12:30 बजे शुरू होगा.

यहां जान लीजिए आज भारत के दोनों धुरंधरों के नाम कौन सा रिकॉर्ड जुड़ सकता है.

अर्शदीप बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह आज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं.

ICC के फुल मेंबर देशों की बात करें तो एक साल में सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड आयरलैंड के जोशुआ लिटिल के नाम है, जिन्होंने साल 2022 में कुल 39 विकेट चटकाए थे. अर्शदीप इस साल अब तक 38 विकेट चटका चुके हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में दो विकेट लेते ही अर्शदीप यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे

39 विकेट - जोशुआ लिटिल (आयरलैंड)

38 विकेट - वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

38 विकेट - अर्शदीप सिंह (भारत)

अभिषेक शर्मा के 150 छक्के

अभिषेक शर्मा अब तक अपने 69 टी20 मैचों में 147 छक्के लगा चुके हैं.

आज न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 छक्के लगाते ही अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के पूरे करने वाले केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.

उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा (205) और सूर्यकुमार यादव (179) ही ऐसा कर पाए हैं.

इसके अलावा 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में भी अभिषेक सबसे आगे निकल सकते हैं.

अभिषेक अब तक 74 सिक्स लगा चुके हैं.

उनसे आगे सिर्फ ऑस्ट्रिया के करनबीर सिंह हैं, जो अब तक इस साल 78 सिक्स लगा चुके हैं.

बताते चलें कि इसी साल अभिषेक टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का कीर्तिमान भी बना चुके हैं.

205 सिक्स - रोहित शर्मा

179 सिक्स - सूर्यकुमार याद

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।