विदेश

अरुणाचल में चीन से तनातनी के बीच वायुसेना ने लद्दाख के करीब LAC पर उतारा 'गजराज', क्यों है खास?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 9 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अरुणाचल में चीन से तनातनी के बीच वायुसेना ने लद्दाख के करीब LAC पर उतारा 'गजराज', क्यों है खास?

भारतीय वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख की न्योमा एयरफील्ड पर IL-76 एयरक्राफ्ट की लैंडिंग कराकर विश्व कीर्तिमान रच दिया है. करीब 13,700 फीट की ऊंचाई पर न्योमा, दुनिया का सबसे उंचा एयरबेस है.

इस लैन्डिंग से मिलिट्री एविएशन के इतिहास में भारतीय वायुसेना ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

वायुसेना ने दुनिया की सबसे ऊंची एयरफील्ड पर मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट IL-76 की लैंडिंग का वीडियो जारी किया.

वायुसेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर लिखा कि "13,629 फीट.

विमानन इतिहास में एक नई ऊंचाई." भारतीय वायु सेना के IL-76MD ने पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है, जो दुनिया में कहीं भी इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है.

वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में लिखा कि "यह विमान की स्थायी क्षमता का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन है, जिसके पीछे उसके चालक दल का असाधारण कौशल, सटीकता और व्यावसायिकता है.

वायुसेना के मुताबिक, यह एक ऐसा मील का पत्थर है, जो भारत की सामरिक एयरलिफ्ट क्षमता को और मजबूत करता है.

न्योमा एयरफील्ड का महत्व

सीमाओं को आगे बढ़ाना (Pushing boundaries), सीमाओं को पुनर्परिभाषित करना (Redefining limits), इतिहास रचना (Making history) वायुसेना के इन शब्दों को जानना बहुत जरूरी है, कि आखिर ये शब्द सेना ने क्यों लिखे?

साथ ही न्योमा एयरफील्ड का सामरिक महत्व और IL-76 की लैडिंग इतनी महत्वपूर्ण क्यों है? यह जानना भी जरूरी है.

न्योमा एयरफील्ड 13,700 फीट की ऊंचाई पर है, लेकिन ये चीन से सटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के बेहद करीब है. अगर Crow flying की बात करेंगे, तो महज 50-60 किलोमीटर.

पूर्वी लद्दाख के चुशूल, कैलाश हिल रेंज, ब्लैक टॉप, हेलमेट टॉप.

ये इन इलाकों के बेहद करीब है, जहां वर्ष 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच गलवान घाटी की झड़प के दौरान जबरदस्त तनातनी हुई थी. उस दौरान, जब कोरोना महामारी चल रही थी.

भारतीय सेना को आनन-फानन में सैनिकों की तैनाती इन दुर्गम इलाकों में करन

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में भारतीय वायुसेना ने चीन से बढ़ती तनातनी के बीच, पूर्वी लद्दाख के न्योमा एयरफील्ड, जो 13,700 फीट की ऊँचाई पर स्थित है, पर IL‑76 ट्रांसपोर्ट विमान को उतारा, जिससे दुनिया का सबसे ऊँचा एयरबेस पर पहली बार सैन्य विमान उतारने का रिकॉर्ड बना। यह घटना लद्दाख में भारत के रणनीतिक नियंत्रण को दर्शाती है और चीन के साथ चल रहे सीमा विवादों के दौरान भारतीय रक्षा क्षमताओं को उजागर करती है। जनता के लिए यह दिखाता है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए नई तकनीक और रणनीति अपना रहा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।