राजनीति

'असदुद्दीन ओवैसी को हराना है तो...', CM रेवंत रेड्डी ने अमित शाह को दिया चैलेंज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'असदुद्दीन ओवैसी को हराना है तो...', CM रेवंत रेड्डी ने अमित शाह को दिया चैलेंज

हैदराबाद में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हालिया रोड-शो पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तंज किया और कहा कि इतनी हिम्मत है तो मोदी और अमित शाह हैदराबाद आकर चुनाव लड़ें.

रेड्डी ने एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम सदर्न राइजिंग समिट 2026 में कहा, ''यात्रा कोई भी कर सकता है, यात्री लोगों से हमें क्या लेना-देना, आते हैं, जाते हैं. हम यात्रियों को इज्जत देते हैं.

इतनी हिम्मत है तो मोदी और अमित शाह हैदराबाद आकर चुनाव लड़ें.

इतना असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ बोलते हैं, उनको हराना है तो क्यों नहीं चुनाव लड़ते हैं.''

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का ओपन चैलेंज, बोले- "हैदराबाद से लोकसभा चुनाव लड़ लें मोदी जी या अमित शाह" लाइव देखें : https://t.co/SHKBrs28BA #SouthernRisingSummit2026 #SouthernRisingSummit #ABPNews | @MeghaSPrasad | @revanth_anumula https://t.co/72OzaXfbeB

ABP News (@ABPNews) November 20, 2026

यूपी में ओवैसी की सक्रियता पर रेड्डी का अहम बयान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी सक्रियता पर रेड्डी ने कहा कि मैं पीएम मोदी और असदुद्दीन ओवैसी को कुछ नहीं कह सकता हूं. उनका अलग मार्केटिंग स्ट्रेटजी है.

हिंदू पोलराइज हुए तो पीएम मोदी का फायदा है. मुस्लिम पोलराइज हो गए तो ओवैसी की फायदा है. दोनों एक दूसरे को सहयोग देते हैं.

उन्होंने आगे कहा, ''असदुद्दीन ओवैसी यूपी में जाकर हिंदुओं के खिलाफ भाषण देंगे, पूरा हिंदू पॉलराइज होकर पीएम मोदी को वोट करेगा.

वैसे ही अमित शाह हैदराबाद में आकर मुस्लिम के खिलाफ बयान देंगे, वो पॉलराइज होकर...दोनों एक दूसरे के खिलाफ बोलते हैं. लेकिन गरीबी के

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।