असदुद्दीन ओवैसी के UCC वाले बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार - ‘आप जिन्ना...’
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने समान नागरिक संहिता (UCC) पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिए बयान को लेकर बड़ा पलटवार किया है.
उन्होंने कहा कि ओवैसी साहब देश के एक सीनियर बैरिस्टर हैं. मैं उनसे कहना चाहूंगा कि आप जिन्ना की भूमिका न निभाएं. उन्होंने कहा कि इतने सालों पहले देश का बंटवारा किस आधार पर हुआ था?
आधार धर्म था और हिंदुओं ने अपनी हर चीज को संविधान में शामिल किया.
ओवैसी को लेकर क्या बोले केंद्रीय मंत्री?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा, जब कोई (मुसलमान) मर्डर करता है, तो आप कहां कहते हैं कि कुरान के तहत उसका गर्दन काट दिया है या चोरी किया तो उसका हाथ काट दिया जाए.
ये तो नहीं कहते हैं. आप उस वक्त आईपीसी की धाराएं और कानून की तरफ देखते हैं. इन दोनों में से कोई एक होगा. यहां चुरचुरो-मुरमुरो नहीं चलेगा. वो सिर्फ हिंदू-मुसलमान करने के लिए शरिया कानून की बात कर रहे हैं.
Patna, Bihar: On AIMIM chief Asaduddin Owaisi's statement on the UCC, Union Minister Giriraj Singh says, "Owaisi Sahab is a senior barrister.
I would like to tell him: please do not play the role of Jinnah.
On what basis did the partition of the country take place all these pic.twitter.com/ThFNlCZ0qf
IANS (@ians_india) September 16, 2026
उन्होंने कहा, धर्म के आधार पर बने पाकिस्तान में मंदिरें भी ढह गईं और बेटियां भी लूट गईं और यहां 3,000 से 3 लाख मस्जिदें बन गईं, तो हमने कभी इस पर आपत्ति नहीं जताई, तो अब क्या सिर पर बैठेंगे.
AIMIM चीफ ने क्या दिया था बयान?
<p style="text-al
📡 स्रोत: ABP Live