देश

असम: धुबरी में 'नशा मुक्त भारत संकल्प' अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
असम: धुबरी में 'नशा मुक्त भारत संकल्प' अभियान

सितंबर 27, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशा-मुक्त भारत के आह्वान के तहत असम में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने रविवार को धुबरी जिले का दौरा किया और ‘नशा मुक्त भारत संकल्प’ अभियान में हिस्सा लिया।

धुबरी जिला लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में आयोजित जनसभा में राज्यपाल ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

इसके बाद उन्होंने जिला लाइब्रेरी से धुबरी जिला कमिश्नर कार्यालय तक निकाले गए ‘नशा मुक्त भारत संकल्प’ मार्च का नेतृत्व किया।

मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में नशामुक्ति के संदेश वाली तख्तियां लेकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में असम के कैबिनेट मंत्री अश्विनी राय सरकार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

(कैप्शन- असम: धुबरी में 'नशा मुक्त भारत संकल्प' अभियान)

(बाइट- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, असम )

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।