असम के जागीरोड में देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट:ट्रायल रन शुरू; रोज बनेगी 4.8 करोड़ चिप; करीब 40 हजार जॉब पैदा होंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
असम के जागीरोड, मोरीगांव में बन रहा टाटा समूह का सेमीकंडक्टर प्लांट देश का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर प्लांट है। पूरी तरह से चालू होने पर इस प्लांट की उत्पादन क्षमता रोजाना करीब 4.8 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप तक होने की उम्मीद है। करीब 592 एकड़ में फैले इस प्लांट में ट्रायल रन शुरू हो चुका है।
यहां वायर बॉन्डिंग, फ्लिप चिप और फैन-आउट जैसे एडवांस्ड सेमीकंडक्टर पैकेजिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा। वहीं चिप से ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, टेलीकम्युनिकेशन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों की जरूरत पूरी होगी। प्लांट बना रही इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के मुताबिक, यह प्लांट 27 से 40 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार देने की क्षमता रखता है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के मुताबिक, इस साल दिसंबर या 2027 जनवरी में PM मोदी इस प्लांट का आधिकारिक उद्घाटन कर सकते हैं। सेमीकंडक्टर फैब के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट फैसिलिटी होगी। वाइब्रेशन, पॉल्यूशन से बचाव के उपाय यह प्लांट जहां बना है, वहां जंगली हाथियों के झुंड घूमते हैं।
सेमीकंडक्टर उत्पादन में नैनोमीटर स्तर की सटीकता जरूरी है। हाथियों का भारी कदम इतना वाइब्रेशन पैदा कर सकता है कि चिप असेंबली मशीनों में गड़बड़ी हो जाए। इससे बचाने के लिए प्लांट के चारों ओर ग्रीन बेल्ट और रोडसाइड कंक्रीट, स्टील की मजबूत ‘एलिफेंट-प्रूफ’ दीवार बनाई गई है। सांपों से बचाव के लिए स्नेक रेस्क्यू टीम के अलावा वर्कर्स को भी ट्रेनिंग दी गई है।
विदेश की नौकरी छोड़कर असम के युवा दे रहे इंटरव्यू असम में तैयार हो रहे सेमीकंडक्टर प्लांट में दूसरे देशों में काम कर रहे असमिया युवा खास रुचि ले रहे हैं। कई हाई-स्किल्ड युवा प्रोफेशनल्स ने विदेश की नौकरी छोड़कर असम लौटने का फैसला किया है। कई के इंटरव्यू हो चुके हैं। -------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी:PM बोले- भारतीय चिप की दुनियाभर में सप्लाई शुरू; इसकी कमी से फोन-कार महंगे सरकार भारत को सेमीकंडक्टर हब बनाने की तैयारी में है।
PM मोदी ने दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन किया। PM मोदी ने कहा कि एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, दूसरी तरफ दुनिया का भारत पर भरोसा भी बढ़ रहा है। भारत के प्लांट्स से निकलने
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
असम के जागीरोड में टाटा समूह का नया सेमीकंडक्टर प्लांट भारत का सबसे बड़ा है, जिसकी क्षमता रोजाना 4.8 करोड़ चिप्स तक है। यह प्लांट उन्नत पैकेजिंग तकनीक से लैस है, जिससे देश की तकनीकी स्वावलंबन बढ़ेगी। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि भारत को वैश्विक सप्लाई चेन में अपनी जगह मजबूत करनी है, और सेमीकंडक्टर उद्योग पर निर्भरता घटानी है। आम जनता पर इसका असर रोजगार के रूप में दिखाई देगा, क्योंकि 40,000 से अधिक नौकरियाँ पैदा होंगी, और स्थानीय उद्योगों को नई तकनीक और कच्चे माल की मांग से लाभ मिलेगा।