अपराध

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में बॉयफ्रेंड को किया गिरफ्तार

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा युवती के अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखीसराय जिले के बिरुपुर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी दुलारचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि जिले की 19 वर्षीय स्नातक की छात्रा ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया कि दुलारचंद उसके साथ संबंध में था। उसने उससे 60 हजार रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके अश्लील फोटो और वीडियो फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर प्रसारित कर दिए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले की जांच के लिए पुलिस निरीक्षक अखिलेश सिंह और महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी का पता लगाकर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया।

इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया। आपत्तिजनक पोस्ट से बचने की अपील: एसपी हिमांशु ने लोगों से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री और भ्रामक जानकारी प्रसारित नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल इंटरनेट पर साझा की जा रही सामग्री पर लगातार निगरानी रख रही है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने और किसी की निजता का उल्लंघन नहीं करने की अपील की है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।