अशोकनगर- चंदेरी में आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल : सिंधिया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से चंदेरी में आधुनिक अस्पताल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। आज शनिवार को चंदेरी प्रवास के दौरान सिंधिया ने अस्पताल स्थल का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
अस्पताल में ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन वार्ड, एक्स-रे कक्ष, लेबर रूम और पांच बिस्तरों की नवजात शिशु देखभाल इकाई सहित आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रथम तल पर 40 बिस्तरों वाला मुख्य वार्ड भी बनाया जाएगा।
इस दौरान सिंधिया ने शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही पांच स्व-सहायता समूहों के लिए 66 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। उन्होंने किला कोठी में आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और ग्राम महोली में आयोजित लोधी समाज सम्मेलन में भी सहभागिता की।