अशोकनगर- हर्ष उल्लास से मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अशोकनगर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद जी की 121वीं जन्म जयंती को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोकनगर अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में रोटरी क्लब अशोकनगर में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों खेल प्रशिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा मेजर ध्यानचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।
खेल दिवस आयोजन के क्रम में कल 30 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से नगर में साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।