अशोकनगर- कलेक्टर ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र खुजराई का निरीक्षण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज कलेक्टर साकेत मालवीय ने मुंगावली विधायक बृजेंद्र सिंह यादव के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र खुजराई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हाईरिस्क महिलाओं, प्रसूति सहायता, जननी सुरक्षा योजना के दस्तावेजों को समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। जिससे कि इसके भुगतान में किसी प्रकार की समस्या न हो।