राजनीति

अष्टमी पर भक्ति में लीन दिखे CM भजनलाल शर्मा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अष्टमी पर भक्ति में लीन दिखे CM भजनलाल शर्मा

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परिवार सहित बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी निकुंज जी पंड्या ने विशेष पूजा करवाई। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हवाई पट्टी से मंदिर तक व्यवस्थाएं की गईं।

बांसवाड़ा,18 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भक्ति में लीन नजर आए। मुख्यमंत्री परिवार सहित बांसवाड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दरबार में धोक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता त्रिपुरा सुंदरी को कमल के फूल अर्पित किए और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा परिवार सहित माता त्रिपुरा सुंदरी के दरबार पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर त्रिपुरा सुंदरी हवाई पट्टी पर उतरा, जहां भाजपा के 24 पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर पहुंचे। मंदिर में प्रवेश से पहले मुख्यमंत्री पीतांबर पोशाक में नजर आए।

उन्होंने परिवार सहित माता के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के मुख्य पुजारी निकुंज जी पंड्या ने मुख्यमंत्री को विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान माता त्रिपुरा सुंदरी को कमल के फूल अर्पित किए गए। दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री भक्ति भाव में लीन नजर आए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हवाई पट्टी से मंदिर तक आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद करने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित रहा। नवरात्रि की अष्टमी पर माता त्रिपुरा सुंदरी के दरबार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवार सहित शीश नवाकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।