अष्टमी-महानवमी पर मुख्यमंत्री निवास में पूजा-अर्चना, सीएम ने किया कन्या पूजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अष्टमी एवं महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया। इस दौरान प्रदेश की बेटियों को सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने के संकल्प को दोहराते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।
जयपुर,19 अक्टूबर। अष्टमी और महानवमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ मां जगदम्बा की आराधना की और मां दुर्गा के स्वरूप में कन्याओं का पूजन कर उनका वंदन किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की हर बेटी को सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने के संकल्प को दोहराया।
साथ ही मां भवानी से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अष्टमी एवं महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित मां राज राजेश्वरी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने मां जगदम्बा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।
इसके बाद मां दुर्गा के स्वरूप में कन्याओं का पूजन एवं वंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बेटियों को शक्ति और स्नेह का प्रतीक बताते हुए कहा कि बेटियों के खिलखिलाते चेहरे हर आंगन को खुशियों से भर देते हैं। प्रदेश की हर बेटी सशक्त, स्वावलंबी और सुरक्षित बने, यही हमारा संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति मां भवानी से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। साथ ही कामना की कि मां भवानी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।