अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस को देश के लिए बताया घातक
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
नवंबर 05, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव गुरुवार को जयपुर के दौरे पर रहे। यहां वे 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता खत्म करो' पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और पार्टी को देश के लिए घातक बताया। अश्विनी वैष्णव ने आरोप लगाया कि विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर बहस की मांग तो करता है, लेकिन जब बात करने का समय आता है तो भाग खड़ा होता है।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने चर्चा करने के बजाय सदन से वॉकआउट कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस से कई सवाल पूछे।उन्होंने पूछा कि 25 वर्षों से चली आ रही एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस किस आधार पर सवाल उठा रही है? कांग्रेस किस आधार पर ईवीएम की विश्वसनीयता को चुनौती दे रही है?
उन्होंने याद दिलाया कि एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से हुए, लेकिन कांग्रेस उनमें भी नहीं जीत सकी। वैष्णव ने आगे पूछा कि क्या कांग्रेस चाहती है कि जो भारत के नागरिक नहीं हैं, उन्हें भी मतदान का अधिकार मिले? और क्या कांग्रेस संविधान में विश्वास करती है? प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देशहित के मुद्दों पर रचनात्मक भूमिका निभाने के बजाय अराजकता फैलाने का काम कर रही है।
फोटो- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो)