असम में बस-ट्रक भिड़ंत, 23 की मौत, ज्यादातर स्टूडेंट:गाड़ी काटकर शव निकाले; बस के 12 चालान कट चुके थे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, न्यूज एजेंसी PTI ने 12 मौतों की पुष्टि की है। मरने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। टक्कर के बाद मिनी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कई यात्री बस के अंदर फंस गए। रेस्क्यू टीम ने बस काटकर शवों को बाहर निकाला। बस में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है। लोकल मीडिया के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई गाड़ी के 12 चालान कट चुके थे। इनमें से 38,500 रुपए का जुर्माना भरा जा चुका था, जबकि 4,000 रुपए का एक चालान अब भी बकाया था।
कमर्शियल गाड़ी की ओवरस्पीडिंग पर यह जुर्माना लगता है। हादसे की 5 तस्वीरें… पुलिस बोली- बस तेज रफ्तार में थी, ड्राइवर ने नियम का पालन नहीं किया गोलाघाट के एसएसपी स्वप्निल डेका ने पीटीआई को बताया कि मिनी बस बोकाखाट से नगांव जा रही थी। बस तेज रफ्तार में थी। शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से टकरा गई।
हादसे के बाद घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मिनी बस के 12 चालान कट चुके थे लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिनी बस के अब तक 12 चालान कट चुके थे। इन पर कुल 38,500 रुपए का जुर्माना भरा जा चुका था। हालांकि, 4,000 रुपए का एक चालान अब भी बकाया था।
असम में कमर्शियल गाड़ी के ओवरस्पीडिंग करने पर 4,000 रुपए का जुर्माना लगता है। असम में 5 साल में सड़क हादसों में 15 हजार से ज्यादा मौतें केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 2020 से 2024 के बीच राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में 15,306 लोगों की मौत हुई। इनमें 2024 में सबसे ज्यादा 3,351 लोगों की जान गई।
वहीं, 2023 में 3,296 और 2022 में 2,994 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि, इसके बाद की जानकारी नहीं आई है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… जयपुर-बेकाबू ट्रॉले ने 5-गाड़ियों को टक्कर मारी, 2 मौतें:पैदल जा रहा युवक पहिए के नीचे फंसा, 3 घायल जयपुर-दिल्ली हाईवे पर 13 नवंबर को बेकाबू ट्रॉले ने एक के बाद एक कार, स्कूटी सहित पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी।
हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉला ड्राइवर सहित तीन लोग
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
काजीरंगा में तेज़ रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक के टकराने से 23 लोगों की मौत हो गई, जिनमें अधिकांश छात्र थे। यह दुर्घटना असम के सड़क सुरक्षा नियमों और वाहनों की निगरानी पर सवाल उठाती है। इतनी बड़ी संख्या में छात्र मरे हैं, जिससे शिक्षा संस्थानों और परिवारों को गहरा आघात पहुँचा है। जनता को यह याद दिलाता है कि सड़क पर गति सीमा और वाहन निरीक्षण का पालन अनिवार्य है। यदि ऐसे हादसे बार-बार होते रहे तो समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े नियम लागू होंगे।
🎙️ जनता का संदेश का मत
असम में हुई इस भयंकर दुर्घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन अनिवार्य है। तेज़ी से चलने वाली बसों और ट्रकों को समय पर निरीक्षण और रखरखाव की ज़रूरत है। हमें अपने परिवार और मित्रों को भी सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक करना चाहिए। इस त्रासदी में खोए हुए छात्रों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, हम समाज को अपील करते हैं कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन कर सभी की जान बचाएँ।